सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Special things that change the goal of life.

Special things that change the goal of life, 

        जीवन का लक्ष्य बदल देने वाली खास बातें।


Special things that change the goal of life.
Natural heart tree location 

संसार में दो प्रकार के पेड़ पौधे होते हैं...


प्रथम - अपना फल स्वयं दे देते हैं... जैसे - आम, अमरुद, केला इत्यादि ।

द्वितीय - अपना फल छिपाकर रखते हैं... जैसे - आलू, अदरक, प्याज इत्यादि ।


जो फल अपने आप दे देते हैं, उन वृक्षों को सभी खाद-पानी देकर सुरक्षित रखते हैं, और ऐसे वृक्ष फिर से फल देने के लिए तैयार हो जाते हैं ।
किन्तु जो अपना फल छिपाकर रखते है, वे जड़ सहित खोद लिए जाते हैं, उनका वजूद ही खत्म हो जाता हैं।

ठीक इसी प्रकार...
जो व्यक्ति अपनी विद्या, धन, शक्ति स्वयं ही समाज सेवा में समाज के उत्थान में लगा देते हैं, उनका सभी ध्यान रखते हैं और वे मान-सम्मान पाते है।
वही दूसरी ओर...
जो अपनी विद्या, धन, शक्ति स्वार्थवश छिपाकर रखते हैं, किसी की सहायता से मुख मोड़े रखते है, वे जड़ सहित खोद लिए जाते है, अर्थात् समय रहते ही भुला दिये जाते है।

प्रकृति कितना महत्वपूर्ण संदेश देती है, बस समझने, सोचने और कार्य में परिणित करने की बात है, 

 वैसे अगर समझने वाले समझें तो उनके लिए बहुत कुछ है लेकिन लोग आजकल अच्छी बातों पर ध्यान नहीं देते हैं और जो उनको अच्छा लगता है यानी अपनी मर्जी का वही काम करते हैं क्योंकि वह मुफ्तला है अपनी ही फ़िक्र मे, 

और उनको कोई रोक भी नहीं सकता और वह बहुत ही अंदर तक गहराई से बुराई में ऐसे फंसते चले जा रहे हैं कि उनको कोई लाख बाहर निकालना चाहे पर नहीं निकल सकते

आखिर ऐसा क्यों हुआ क्या जब इंसान धरती पर आया तो क्या तब भी ऐसा था नहीं वह दौर अलग था यह दौर अलग है इतने साल गुजर गए हमारे अपने पुराने बुजुर्ग भी ढंग से याद ना होंगे लेकिन उन पर क्या बीती उन्होंने अपने जमाने मैं क्या क्या देखा बस वही जानते थे

तो बस सोचो जो उस जमाने में गलत लोग थे और गलत राह पर थे उनको छोड़ो और जो लोग सही रास्ते पर थे हक की राह पर थे अच्छे थे उनकी बात पर अमल करो चाहे वह फिर किसी भी धर्म में हो हिंदू मुस्लिम सिख इसाई ब्राह्मण जाट या कुछ भी धर्म कोई भी हो, 

लेकिन उन सभी धर्म में जो जो भी उनका अच्छा शिक्षा है और उनको अच्छा सिखाया जाता है कुल मिलाकर जो सब मजहब में एक है यानी एक जैसा है उस चीज पर अमल करो और उस चीज पर जिंदगी गुजारो तो ही तुम्हारी यह जिंदगी जो तुमको दी गई है उसका फायदा हो सकता है तुमको, 

 और जैसे कि आप सभी जानते हो यह बात भी सच है कि एक न एक दिन हर एक चीज को इस दुनिया से गुजर जाना है तो सोचो उसके बाद फिर हमारा क्या होगा क्या हमें कुछ सही या गलत करने का मौका मिलेगा नहीं ना एक पल एक सेकेंड जरा भर टाइम कुछ भी नहीं मिलेगा सिर्फ पछताने के सिवा, 

क्योंकि जब तक हम जिंदा हैं हमें सिर्फ इस दुनिया के अलावा कुछ नहीं दिखाई देता लेकिन जिस दिन मौत आ जाएगी उस दिन सारे पर्दे सारी आंखें जो दुनिया में एक नींद की तरह सोया रहा बस तब उसका अफसोस रहेगा उन लोगों को जिन्होंने कुछ खास अच्छा ना कर पाए और हमेशा बुराई में फंसे रहे हैं, 

जिन लोगों ने कुछ अच्छा किया होगा उनके लिए कोई दुख ना होगा क्योंकि उन्होंने जिंदगी की कद्र करी और जिंदगी में अच्छे अच्छे काम करें तो ही वह मरने के बाद सुकून पा सकते हैं और इस दुनिया मे भी, लेकिन बिना कुछ अच्छा किये ही मर गए तो आप इस जिंदगी मे तो फेल हुये ही लेकिन आख़िरत मे भी कही के ना रहे, />wait? Continue 
 आप चाहे तो हमें फेसबुक पर भी हमारे पेज पर फॉलो कर सकते हैं और अपनी पसंद और अपने लिए यूज़फुल कंटेंट हमारे पेज पर हैं

टिप्पणियाँ